जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षक पर कार्रवाई की तलवार
सुल्तानपुर, जून 13 -- बल्दीराय, संवाददाता। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतना एक सहायक अध्यापक को भारी पड़ सकता है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी के दौरान बिना सूचना कार्यस्थल छोड़ने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। बल्दीराय तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी अरविंद तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि सहायक अध्यापक इन्द्रजीत को जनगणना कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने आवंटित कार्य अधूरा छोड़ दिया और बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी स्थल से चले गए। तहसीलदार ने पत्र में कहा है कि शिक्षक की इस कार्यशैली से जनगणना कार्य प्रभावित हुआ है तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने में बाधा उत्पन्न हुई है। इसे सरकारी दायित्वों के प्रति गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.