फतेहपुर, मई 21 -- बिंदकी। जनगणना की प्रक्रिया में शिक्षकों की ड्यूटी पर गड़बड़ी से गुस्सा फूंट पड़ा है। एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक में तैनाती होने से गहराई समस्याओं से हंगामा कांटा। एकजुट शिक्षकों ने अफसरों से ड्यूटी में बदलाव के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए संबंधित ब्लाक में ड्यूटी लगाने के अलावा अन्य समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही है। तहसील क्षेत्र की चार ब्लाक अमौली, देवमई, खजुहा व मलवा स्थित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भारी संख्या में एकजुट हो गए। जनगणना के लिए लगाई गई ड्यूटी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। बताया ब्लाक में तैनाती के बावजूद दूसरे ब्लाक में ड्यूटी लगाने से समस्याएं खड़ी होने लगी है। अपरिचित स्थान में काम करना बेहद कठिन...