हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- राजपुरा स्कूल के 9 में से 8 टीचरों की लगी ड्यूटी; दिव्यांग और रिटायर शिक्षकों को भी लगाया प्रमोद डालाकोटीहल्द्वानी। जिले में आगामी जनगणना कार्यों के लिए शिक्षकों की भारी संख्या में लगाई गई ड्यूटी ने शिक्षा व्यवस्था के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। एक ओर जहां 9 से 20 अप्रैल तक शिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई संचालित करना चुनौती बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है की हल्द्वानी ब्लाक के 40 स्कूलों में ताला लटकने की नौबत खड़ी हो गई है।रिटायर और दिव्यांग भी ड्यूटी परप्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डीएस पडियार ने बताया की ड्यूटी करना कर्मचारी का काम है। लेकिन जो ड्यूटी लगाई गई है। उससे जिले के 40 स्कूलों के संचालन में दिक्कत आएगी। ये स्कूल बंद करन...