जनगणना ड्यूटी नहीं रिसीव की, नौ का बंद होगा वेतन
शाहजहांपुर, मई 22 -- तिलहर। जनगणना ड्यूटी रिसीव नहीं करने वाले शिक्षा विभाग के कर्मियों के खिलाफ तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय ने बीएसए को पत्र प्रेषित कर सभी का वेतन रोकने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक होना है। जनगणना के लिए शिक्षा विभाग के खुदागंज के शिक्षक सुभाष चंद्र, तिलहर की शिक्षिका अंजलि वर्मा, निगोही की शिक्षिका संतोष कुमारी, तिलहर के अनुदेशक सुनील कुमार, शिक्षामित्र पुष्पेंद्र सिंह यादव, महेंद्र पाल, वंदना, साधना सक्सेना एवं शिल्पी द्विवेदी तथा जैतीपुर के शिक्षामित्र आदेश कुमार के द्वारा कई बार निर्देशित करने के बाद भी ड्यूटी रिसीव नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी नहीं रिसीव की, नौ का बंद होगा वेतन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.