देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। जनगणना में ड्यूटी लगाने को लेकर शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत और अन्य शिक्षकों ने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिस शिक्षक को निशुल्क पुस्तक वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी ड्यूटी भी जनगणना में लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बताया कि जनगणना प्रभारी अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या हल करने की मांग की है। शिक्षकों की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर अपनी परेशानी से अवगत करवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी से प्रभावित स्कूल संचालन, शिक्षकों ने मांगी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...