लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जनगणना की ड्यूटी से गायब रहना कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। उनका वेतन रोक दिया जाएगा। वेतन तभी मिलेगा, जब कोषागार में ड्यूटी का प्रमाण पत्र जमा करेंगे।जनगणना के नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राकेश सिंह ने गुरुवार को सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनगणना का कार्य समाप्त होने के बाद अपने चार्ज आफीसर से ड्यूटी किए जाने का प्रमाण पत्र लेना होगा। जारी प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करने होगा। प्रमाण पत्र की जांच के बाद कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोषागार में ड्यूटी लगाए गए कर्मचारियों की सूची के साथ आदेश जारी कर दिया गया है। ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के किसी तरह की मुरौव्...