कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। डीएम की जनसुनवाई में फरियादी के साथ ही जनगणना में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए भी लोग आ रहे है। ड्यूटी कटवाने के लिए आने वालों में दिव्यांग और महिलाएं भी हैं। कोई बीमारी तो कोई छोटे बच्चे का हवाला देकर ड्यूटी करने से मना कर रहे हैं। कई लोग मेडिकल तक लेकर आ रहे हैं। फिलहाल डीएम ने आने वाले प्रार्थना पत्रों को जांच के लिए भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अब ड्यूटी काटने का अधिकारी संबंधित विभाग के पास है। इसलिए अगर किसी को दिक्कत है तो संबंधित विभाग के अफसर को प्रार्थना पत्र दे। यह भी पढ़ें- विकास और प्रगति मिलकर करेंगे जनगणना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...