फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का डीएम रविन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग को देखा और सुना। मास्टर ट्रेनरो से कहा कि जनगणना से संबंधित बारीकियों को फील्ड ट्रेनरों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होने बताया कि जनगणना 2027 प्रथम चरण 22 मई से 20 जून को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के दौरान पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा हैं। प्रगणकों को घर-घर जाकर पूछते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बताया कि लखनऊ के जनगणना निदेशालय की ओर से मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में कार्य करने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों क...