मथुरा, अप्रैल 22 -- जनगणना ट्रेनिंग में लगे दो शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गैर हाजिर मान लिया। कस्बे के बृज आदर्श इंटर कॉलेज में तीन दिनों से जनगणना के पहले चरण की ट्रेनिंग करीब 200 शिक्षकों को दी जा रही है। मांट ब्लाक के लगभग सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है। बुधवार सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति अचानक मांट ब्लाक के स्कूलों में निरीक्षण को पहुंच गईं, दीवाना कलां में शिक्षिका नेहा अग्रवाल की गैर हाजिरी दर्ज कर दी गई, जबकि वह मांट में ट्रेनिंग ले रही थीं। इसके बाद नगला सुदामा में शिक्षक सुधीर को भी उन्होंने ट्रेनिंग में होने के बाबजूद गैर हाजिर मान लिया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर लिया जनगणना प्रशिक्षण इस कार्रवाई को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया है।अवैध चलते मिले तीन...