मुजफ्फर नगर, मई 26 -- श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जनगणना जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों शिक्षकों तथा अन्य सभी स्टा्फ सदस्यों को भारत सरकार की जनगणना प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना है तथा उन्हें स्वंय गणना की प्रक्रिया से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उसके बाद जनगणना नोडल अधिकारी राखी प्रमोद तुपे ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधार शिला होती है। इसके माध्यम से सरकार को देश की जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, आर्थिक सामाजिक स्थिति से सम्बन्धित सटीक आंकड़े प्राप्त होते है, जिनके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण तथा क्रिन्याव्ययन किया जाता है उन्होंने कहा कि सही व पारदर्शी जनगणना देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम...