बलिया, मार्च 16 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। इस दौरान कुल 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। यह सभी फील्ड ट्रेनर जिले की विभिन्न तहसीलों में जाकर कुल अनुमानित 8256 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। प्रदेा में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक एवं स्व-गणना सात से 21 मई तक होगा। विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, मकान गणना तथा जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उ...