अररिया, मार्च 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत में आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि भारत में जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। प्रथम चरण दिनांक 17 अप्रैल से 1 मई तक होगी। इसके सफलता को प्रगणक, पर्यवेक्षक व प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक की बैठक आयोजित की गई है। बैठक दिनांक 30 मार्च को दिन के 11 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में रखी गई है। बैठक में प्रगणक, पर्यवेक्षक व प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक की उपस्थिति अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.