जनगणना को लेकर हुआ प्रशिक्षण, आंकड़ा संकलन की दी गई जानकारी
महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका , ग्राम निर्देशिका पुस्तिका एवं नगर निर्देशिका के लिए आंकड़ों के संकलन को लेकर प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान आंकड़ों के संकलन की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।बैठक में जिला जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य, मण्डल जनगणना प्रभारी गौरव पाण्डेय, डीआईओ एनआईसी मनोज कुमार, डीएसटीओ प्रमोद यादव व जनगणना सहायक मनीष शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला जनगणना से संबंधित आंकड़ों के संकलन, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक में समस्त तहसीलदार/चार्ज अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी तथा जनगणना कार्य में लगे समस्त तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.