दुमका, अप्रैल 28 -- अगामी वर्ष 2027 में आयोजित जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को सीओ सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू की देखरेख में प्रगणक एवं संबंधित पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। जिसमें फिल्ड ट्रैनर द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनगणना के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं, जमीनी सत्यापन विधि एवं लेआउट मैप तैयार करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोबाइल ऐप इंस्टालेशन की प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार से दी गई। वहीं प्रशिक्षण उपस्थित फिल्ड ट्रैनर ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन उक्त सभी विषयों को रिपीट करते हुए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी जानी है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.