जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, 16 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे
पलामू, मई 9 -- पंडवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में चल रहे जनगणना-2026 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद अब घर-घर सर्वे कार्य शुरू होगा। कर्मियों को जनगणना कार्य की बारीकियों, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया व रिपोर्टिंग की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण समापन पर प्रभारी बीडीओ बासुदेव राय ने कहा कि राज्यों में पहले चरण की तिथि अलग-अलग निर्धारित है। झारखंड में 1 मई से 15 जून तक सुबह जनगणना करने का ऑप्शन खुला है उसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जमा की जायेगी, ताकि सटीक आंकड़ों का संकलन संभव हो सके। यह भी पढ़ें- बारियातू में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.