हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग। जिले में जनगणना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण के लिए बुधवार से फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह 10 अप्रैल तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, ईचाक एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के प्रतिभागी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जनगणना कार्य निदेशालय के मास्टर ट्रेनर कौशल किशोर एवं बीडीओ बरही-सह-मास्टर ट्रेनर जयपाल महतो ने बारीकी से जनगणना में पूछे जाने वाले प्रश्नों समेत अन्य बिन्दुओं से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.