संभल, मई 8 -- वर्ष 2027 में प्रस्तावित भारत की जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में आवासों के सूचीकरण कार्य को सफल बनाने के लिए जुनावई ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ अखिलेश कुमार एवं समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार ने मौजूद प्रधानों और कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह से ही आवासों के सूचीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई थी और अब एप के माध्यम से डिजिटल तरीके से यह कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान मैप लोड कराने के बाद आवासों का सूचीकरण करने की प्रक्रिया समझाई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में 'सेल्फ एन्यूमरेशन' प्रक्रिया का शुभारंभ...