रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें फील्ड ट्रेनर ने जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान घर-घर जाकर सही व सटीक जानकारी एकत्र करने, आंकड़ों में पारदर्शिता बनाए रखने और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया। जनगणना चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर कर्मचारी की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी से ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने और नागरिकों से सहयोग की अपील की। इस दौरान गोवर्धन भट्ट, विक्रम, देव कुमार, सुशील कुमार, दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.