छपरा, अप्रैल 19 -- मशरक। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जो विभिन्न बैचों में आयोजित होकर 24 अप्रैल तक संचालित होगा। उद्घाटन बीडीओ पंकज कुमार व बीईओ आफताब आलम ने किया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी एवं सटीकता के साथ संपन्न करना आवश्यक है।प्रशिक्षण के दौरान जिला मास्टर ट्रेनर के रूप में चंदन कुमार सिंह, क्षितिज कुमार, बृजेश कुमार, नीतीश कुमार, राजेश शाह एवं सोनू सिंह द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को जनगणना 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं, कार्यप्रणाली एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्रगणकों को दी गई अहम जिम्मेदारियां आपसी विवाद...