भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार की शाम नागमलपुर में हुई। इसमें जनगणना को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश संयोजक महेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि सात से तीस मई तक मकान एवं जाति जनगणना होगी। जनगणना में कर्मचारियों द्वारा 33 पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब स्वयं समाज को देना होगा। कोई भी उत्तर जनगणना में लगे कर्मचारियों द्वारा नहीं भरा जाएगा। इस मौके पर रमाकांत गोंड, पप्पू गोंड, रमेश कुमार, रवी, सुमित, संजय गोंड, सत्य प्रकाश आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आम जनमानस के भविष्य को सही दिशा देगी जनगणना : हेमंत यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक, डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...