अररिया, मार्च 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत में आगामी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण दिनांक 17 अप्रैल से एक मई तक होगी। प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि जनगणना से संबंधित कार्यालय कार्य के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गई है। जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है उनमें से शिक्षक अरविन्द कुमार राम यूएमएस सिकटिया, शिक्षक करमचंद महतो यूएमएस बलचंदा व शिक्षक इरशाद अहमद शिक्षक यूएमएस डुमरिया शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.