मधेपुरा, मार्च 15 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत में जनगणना 2027 को लेकर शनिवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। मकानों की गणना को सफल, समयबद्ध और त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दो स्तरीय त्रिदिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सह जिला जनगणना पदाधिकारी के मार्गदर्शन में अपर समाहर्ता (राजस्व) सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया। डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में 14 से 16 मार्च तक प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारीगण भाग ले र...