जनगणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बेगुसराय, मई 17 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड क्षेत्र की मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सिमरिया घाट लवकी बिंदटोली में रविवार को जनगणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार के संयोजन में साइकिल पे संडे अभियान से जुड़े सदस्यों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के सदस्यों ने एक तरफ जहां लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर लोगों को जनगणना कार्य में सहयोग करने का भी आग्रह किया। अभियान के वरीय सदस्य विनोद भारती ने कहा कि जनगणना ऐसा महत्वपूर्ण कार्य है जो हमारे सामाजिक आधार को स्थापित करता है। इसी जनगणना के आधार पर आने वाले वर्षों में सरकार अपनी कार्य योजना तैयार करेगी। इसके आधार पर ही क्षेत्र का विकास होगा। मौके पर अंशु कुमार, अभिनव कुणाल, शुभम कुमार, अजीत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.