कोडरमा, मई 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आगामी जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय में शनिवार कोबैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को लेकर जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी देना और उन्हें प्रशिक्षित करना था। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। इसके तहत प्रगणक प्रत्येक परिवार से 33 सवालों के जरिए सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग दें। बैठक में प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, सहायक चार्ज पदाधिकारी कमल ...