जनगणना को लेकर कोटेदार को दिया जा रहा प्रशिक्षण
कन्नौज, मई 15 -- विकास खंड मुख्यालय सभागार में क्षेत्र के राशन कोटेदारों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अभिषेक शुक्ला और वीरप्रताप सिंह ने कोटेदारों को जनगणना प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े तैयार किए जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का सही विवरण दर्ज होना बेहद आवश्यक है। मास्टर ट्रेनरों ने कोटेदारों को घर-घर सर्वे के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, परिवार के सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा डिजिटल माध्यम से डाटा फीडिंग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से भविष्य की योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.