औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 32 कैप्शन- उद्धघाटन करते दाउदनगर के बीडीओ जफर इमाम एवं अन्य दाउदनगर, संवाद सूत्र। जनगणना कार्य को सुचारु और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अशोक इंटर स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दाउदनगर के बीडीओ मो. जफर इमाम तथा प्रशिक्षकों द्वारा दीप जला कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि यह प्रशिक्षण निर्धारित अवधि तक अलग-अलग बैचों में संचालित होगा, ताकि सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके। यह भी पढ़ें- मखदुमप...