अलीगढ़, मई 23 -- अलीगढ, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में में शुक्रवार से जनगणना-2026 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया। अभियान शुक्रवार 22 मई से शनिवार 20 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनगणना टीम घर-घर पहुंचकर आवश्यक सूचनाएं एवं आंकड़े एकत्रित करेगी। प्रशासन ने जनगणना कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाय...