बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जनगणना के प्रथम चरण में ड्यूटी के साथ स्कूल में बने रहने के आदेश पर शिक्षकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जिलेभर के 300 से अधिक शिक्षक शनिवार को डीईओ कार्यालय पहुंच नाराजगी दर्ज की। इससे डीईओ कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल दिखा। शिक्षकों की मांग थी कि जनगणना में जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हुई है उन्हें अन्य जिलों की तरह विद्यालय कार्य से मुक्त रखा जाए या शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त करके एक ही कार्य विद्यालय में पठन पाठन का कार्य लिया जाए। क्योंकि फिलहाल का संचालन प्रातः कालीन संचालित हो रही है। खासकर शिक्षिकाओं को 3 से 4 बजे सुबह उठकर विदयालय जाने के लिए खाना बनाना एवं अन्य गृहकार्य भी करना होता है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : जनगणना ड्यूटी के बीच भी स्कूलों में पढ़ाई जारी र...