भभुआ, मार्च 30 -- प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और छह अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में दी जानकारी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिले में शुरू होने वाले डिजिटल जनगणना कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कि जनगणना 2027 प्रथम बार भारत सरकार द्वारा डिजिटल मोड में करायी जा रही है। इसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जनगणना के लिए 3537 प्रगणक और 577 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए जिला स्तर पर प्रखंडों एवं नगर...