शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। भारत की जनगणना 2027 के तहत जनपद में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन का सत्र सेंट पॉल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया गया। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 104 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाना है। पहले चरण में 20 से 22 मार्च तक 80 ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि शेष 24 ट्रेनरों का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक होगा। सत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुआ।प्रशिक्षण के दौरान मकानों की क्रमबद्ध नंबरिंग की प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि नंबरिंग उत्तर-पश्चिम दिशा से शुरू होकर दक्षिण-पश्चिम दिशा पर समाप्त होगी। इसके अला...