अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आगामी जनगणना के लिए प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सोमवार को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सभी नामित चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान मकान व भवन गणना में बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। घर-घर जाकर सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, डेटा की शुद्धता और गोपनीयता पर जोर दिया। प्रशासन की ओर से आह्वान किया गया कि प्रशिक्षित प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़ें- जनगणना के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...