इटावा औरैया, मार्च 7 -- शासन के निर्देश पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति की जानी हैं । इसमें राज्य सरकार से प्रशासन स्तर से जनगणना पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्यो से शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी, लेकिन अधिकांश प्रधानाचार्यो ने जो सूची दी है उसमें शिक्षक और कर्मचारियों की ईमेल दर्ज नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी प्रधानाचार्यो से कहा है कि अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों का ईमेल अंकित करते हुए निर्धारित प्रारूप पर हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाए। यह कॉपी हर हाल में 10 मार्च तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...