पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। माई माह में होने वाली जनगणना को लेकर नगर पालिका की टीमों ने शहर में तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत मकानों के चिन्हांकन काम किया गया। इसमे 27 वार्ड में कुल 230 ब्लाक बना दिए गए हैं। ताकि 22 मई से होने वाली जनगणना के लिए तैयारियां पूरी रखी जा सके। 22 मई से 22 जून तक पहले चरण में जनगणना के अंतर्गत मकानो का चिन्हांकन और गणना होगी। इसी प्रक्रिया में नगर पालिका कर अधीक्षक कमलेश कुमार ने अपनी टीमों के साथ शहर के सभी 27 वार्ड का भ्रमण किया। इसके बाद शहर के कुल 49 मोहल्लों के मकान और दायरों को तय किया। अब जब मई माह में जनगणना होगी तो इसकी प्रक्रिया सरलता से हो सकेगी। सोमवार तक शहर के छह वार्डों को ब्लॉक वार में नगर पालिका की टीम ने विभाजित कर दिया है। कार्य 10 अप्रैल तक किया जाना है। पालिका की टीम मंगलवार को कई...