लखीसराय, अप्रैल 17 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर गुरुवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। प्रखंड के बीआरसी भवन एवं नगर परिषद सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीआरसी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीईओ यदुवंश राम, बीडीओ सह बीईओ प्रतीक कुमार तथा नोडल जनगणना पदाधिकारी राधेश्याम ने किया। वहीं नगर परिषद सभागार में नप सभापति डेजी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अशुतोष आनंद चौधरी, वार्ड पार्षद प्रेमचंद्र सिंह एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- जनगनाना को लेकर प्रसिक्षण का कार्य शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक...