गढ़वा, अप्रैल 7 -- मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में जनगणना कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव राजस्व कर्मियों और सभी सीआरपी शिक्षकों मौजूद थे। सीओ ने बैठक में जनगणना कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के चयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित लोगों को कार्य करने के संबंध में जानकारी दिया। जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए कुल 241 प्रगणक और 41 पर्यवेक्षक का चयन करना है ताकि जनगणना का कार्य आसानी से पूरा हो सके। उसके अलावा बैठक में जनगणना से संबंधित सभी जानकारी भी लोगों को दी गई। मौके पर प्रधान सहायक रामनाथ भगत, सुनिल कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र राम, शोभित तिवारी, अमर कुमार, राधा कुमारी, रेखा कुमारी, दिव्या कुमारी, शालिनी कुमारी, सीआई संजीव कुमार पां...