जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों, प्रगणकों को किट वितरित
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम में सोमवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को किट वितरित की गई। महानगर के तीनों जोन में कुल 223 पर्यवेक्षक और 1383 प्रगणक जनगणना कार्य में लगाए गए हैं। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम परिसर में सुबह से ही किट प्राप्त करने के लिए पर्यवेक्षक और प्रगणकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जोन एक के 81 पर्यवेक्षक और 505 प्रगणक, जोन दो के 73 पर्यवेक्षक व 446 प्रगणक तथा जोन तीन के 69 पर्यवेक्षक और 432 प्रगणकों को किट वितरण के लिए बुलाया गया था। देर शाम तक जोन एक में लगभग 60 प्रतिशत, जोन दो में 65 प्रतिशत और जोन तीन में करीब 70 प्रतिशत कर्मियों को किट वितरित कर दी गई थी। नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगरायुक्त मृत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.