बक्सर, मार्च 20 -- बक्सर। स्थानीय नगर परिषद के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनगणना-2027 को लेकर अहम बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता ईओ सह जनगणना चार्ज अधिकारी कुमार ऋत्विक ने किया। इस दौरान नप क्षेत्र के सुपरवाइजरों को जनगणना-2027 के मद्देनजर सभी 42 वार्डों में ब्लॉक के अनुसार नजरी नक्शा बनाने के लिए दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य के लिए 54 सुपरवाइजर व 293 प्रगणक को लगाया जाएगा। मौके पर नप के हेमंत चौबे, संतोष सिंह, संतोष कुमार केशरी, हिमांशु राय, दीपक कुमार, तिलेश्वर प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...