श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनगणना के लिए कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कालेज व इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में कर्मचारियों को मकान गणना की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में चल रही त्रिदिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को बारीकी से परखा एवं प्रशिक्षकों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सही ढंग से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कैम्पस में भ्रमण कर चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, उप जिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह से इक...