जनगणना के लिए ट्रेनर तैयार, अब संभालेंगे कमान
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार को शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा में पूरा हो गया। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया और डिजिटल तरीके से आंकड़े जुटाने का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी, प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन और प्रविष्टि की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद देवप्रयाग कॉलोनी में फील्ड अभ्यास कराया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने वास्तविक क्षेत्रीय परिस्थितियों में जनगणना कार्य, प्रगणना और डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.