बेगुसराय, मई 21 -- सिमरिया धाम। मास्टर प्रशिक्षक अमर ज्योति कुमार ने गुरुवार को सिमरिया-दो पंचायत में क्षेत्र भम्रण कर जनगणना 2027 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रही जनगणना को लेकर आम जनता को जागरूक किया तथा प्रगणक-पर्यवेक्षक के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरिया-दो के कसहा में हुई बैठक में सर्वे की जांच तथा जनगणना के दौरान फील्ड में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान एफटी सुधीर कुमार पंडित, सुपरवाइजर अरविंद कुमार, रंधीर कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...