मेरठ, जनवरी 17 -- देश की आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार जनगणना का कार्य किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि इसके लिए प्रशासन ने विशाल 'फौज' तैयार की है। अकेले मेरठ और सहारनपुर मंडल में हजारों की संख्या में प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर दस्तक देने के लिए तैयार हो रहे हैं। जनगणना प्रक्रिया व्यवस्थित बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को 'चार्ज स्टेशन' में विभाजित किया गया है। प्रत्येक चार्ज स्टेशन के तहत आने वाले घरों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। टीम सदस्य निर्धारित चार्ट के अनुसार अपने क्षेत्रों में जाएंगे, जिससे कोई भी घर छूटने न पाए और डेटा में दोहराव न हो। तैयारियों की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है फरवरी और मार्च महीने में जनगणना प्रशिक्षण का मुख्य काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन इन कर्मियों के प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.