देवरिया, अप्रैल 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत सरकार के निर्देश पर 22 मई से 20 जून के बीच होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर पूर्व में प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कुल आठ हजार सुपरवाइजरों व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिले में 22 मई से मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना का काम शुरू होगा। जो लगभग एक माह तक चलेगा। इसके लिए सुपरवाइजरों व प्रगणकों के प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए कुल 6811 प्रगणकों व 1141 सुपरवाइजरों को पांचों तहसील मुख्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए मार्च माह में 104 फील्ड ट्रेनरों ...