महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शनिवार को 11 स्थलों पर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 1577 कर्मियों को बुलाया गया था लेकिन इसमें से 1499 कर्मी ही उपस्थित रहे। 78 अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस जारी की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों ने हाउसलिस्टिंग, डाटा संकलन, फॉर्म भरने की प्रक्रिया व तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला जनगणना अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जनगणना को त्रुटिरहित व समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए यह प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई सभी तहसीलों व नगर निकायों में एक साथ आयोजित इस प्रशिक्षण की निग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.