लखनऊ, अप्रैल 24 -- जनगणना के लिए चल रहे प्रशिक्षण की स्थिति देखने के लिए शुक्रवार को डीएम ने कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। शहीद पथ के पास केन्द्र में इस दौरान नौ प्रगणक अनुपस्थिति थे। इस पर डीएम विशाख जी ने नाराजगी जताई। सबसे पहले जिलाधिकारी जीडी गोयनका स्कूल स्थित प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। यहां नगर निगम जोन 8 के प्रगणक-सुपरवाइजर का प्रशिक्षण हो रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह ने बताया कि इस केन्द्र में छह बैच प्रशिक्षण पा रहे हैं। यहां की उपस्थिति 90 फीसदी से अधिक है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो प्रगणक प्रशिक्षण में अनुपस्थित हैं, उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही पर कड़ा रुख, अनुपस्थित कर्मियों पर एफआईआर की तैयारी उनको बुलाकर ट्रेनिंग दें। इसके बाद जिलाधिकारी ने शहीद ...