मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जनगणना की तैयारी तेज हो गई है। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर जनगणना को सफल, पारदर्शी एवं तकनीकी आधारित क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मास्टर ट्रेनर, चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण सामग्री हिंदी एवं मैथिली में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता का नियमित मूल्यांकन एवं फीडबैक सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी। कार्मिक प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषां...