शामली, अप्रैल 22 -- कैराना। नगर के 28 वार्डों में प्रथम चरण की जनगणना के लिए नगरपालिका व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। बुधवार को नगरपालिका व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम चरण की जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शिवाजी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संकलन और कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। बताया जाता है कि नगरपालिका के 28 वार्डों में जनगणना का कार्य 198 प्रगणकों द्वारा किया जाएगा, जिनकी निगरानी 28 सुपरवाइजर करेंगे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी शिव कुमार भारती, नायब तहसीलदार सतीश यादव आदि...