मुंगेर, अप्रैल 20 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड सभागार में जनगणना प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं नंबरीकरण को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तृतीय बैच का प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण 21 अप्रैल तक तीन दिनों तक चलेगा। इसके अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा की तैयारी, भवन जनगणना मकान एवं परिवार की संकल्पना स्पष्ट करते हुए 33 विंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल जनगणना है। प्रशिक्षकों ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्व गणना के बारे में बताते हुए सभी से अपनी स्व गणना पोर्टल के माध्यम से करने का अनुरोध किया एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर उन्हें स्व गणना के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़े...