पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- पीलीभीत। जनगणना 2027 के लिये द्वितीय चरण में फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रमुख जनगणना अधिकारी आलोक कुमार ने कर दिया। इसमें साफ तौर पर कहा कि सेंसस को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न हो। जो आंकड़ें या जानकारियां हों उन्हें स्पष्ट रूप से समझने के बाद ही अपलोड किया जाए। टनकपुर बरेली हाईवे पर स्थित दियूनी केसरपुर के बेनहर गुरुकुल में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण सात से नौ अक्टूबर और 12 से 14 अक्टूबर को हो रहा है। प्रमुख जनणना अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पूर्व में एक चरण होने के बाद अब दूसरा चरण 16 नवंबर से तीस नंवबर तक स्वगणना शुरू होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना के द्वितीय चरण को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 के बीच जनसंख्या गणना होगी। चालीस सवालों के जवाबों में सहजता और अधीरता...