भदोही, अक्टूबर 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) डीएम शैलेश कुमार ने की। सात से नौ अक्टूबर तक प्रशिक्षण दी जाएगी। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आधारभूत कार्य है। जनगणना के आंकड़े विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स अपने दायित्वों को गंभीरता से समझते हुए प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्राप्त करें, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो। यह भी पढ़ें- Census 2027: जनगणना के द...