पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। जिले में जनणना 2027 के अंतर्गत की जा रही मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके अंतर्गत 4220 एचएलबी में 637955 मकानों की गणना की गई है। अब जन गणना के अंतर्गत अगली प्रक्रिया को शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जनगणना में कुल 1557 मकान प्रगणकों को बंद मिले। जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणणना की प्रक्रिया के अंतर्गत बीसलपुर में सर्वाधिक और कलीनगर में सबसे कम मकान दर्ज किए गए।

मकानों की स्थिति जिले में कुल 637955 मकानों में से 457144 मकान पूरी या आंशिक रूप से आवासीय प्रयोग में मिले। यह जनगणना का चरण 22 मई से शुरू कराया गया था। जिले को पंद्रह चार्ज में बांटने के बाद 4220 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) रिपोर्ट बनाई गई थी। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने 4116 प्रगणक और 688 सुपरवाइजर नियुक्त ...